छत्तीसगढ़

तहसीलदार ने किरंदुल के मुख्य बाजार में अवैध अतिक्रमण पर की ताबड़ तोड़ कार्रवाई

रिपोर्टर – किशोर कुमार रामटेके

किरंदुल। तहसीलदार महेश कश्यप ने किरंदुल मुख्य बाजार में किए गए अवैध अतिक्रमण पर की ताबड़ तोड़ कारवाही। किरंदुल नगर मैं व्यापारियों के द्वारा मुख्य सड़क पर अवैध अतिक्रमण वर्षों से कर लिया गया था, जिस मार्ग से 10 चक्का 12 चक्का और 14 चक्का भारी बहाने चढ़ाई चढ़ती हैं और इसी मार्ग में अतिक्रमणियों के द्वारा पूरे मार्ग को घेर लिया गया था, जिससे ट्रैकों को चलने में जगह भी नहीं थी, ऐसे में भारी वाहन चढ़ाई चढ़ते समय कभी खड़ी हो जाती थी और भारी वाहन होने के कारण पीछे लुढ़कने का डर बना रहता है, जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने की संभावना बनी हुई थी।

जिसमें आज सुबह हमारे द्वारा खबर चलाई जाने के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार एवं नगर पालिका मुख्य अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। उसके बाद तहसीलदार महेश कश्यप ने किरंदुल मुख्य मार्ग पर जो अतिक्रमण कर मुख्य मार्ग को जाम कर रखे थे, उन पर चालानी एवं जपती कार्रवाई की गई और सख्त निर्देश दिया गया है, की सभी अतिक्रमण्य मुख्य मार्ग को तत्काल प्रभाव से खाली करें और खाली नहीं करने के दिशा में नगर पालिका के द्वारा सारी सामग्री जब तक कर ली जाएगी, जिसकी पूर्णता जिम्मेदारी अतिक्रमण कर रखें व्यापारियों की होगी। खाली करने के दौरान दंतेवाड़ा के पूजा समाग्री विक्रता गुप्ता के द्वारा तहसीलदार से अभद्र वार्तालाप और व्यवहार करने लगा, जिसके बाद उक्त व्यापारी को डंडातम कारवाही की गयी और जेल भेज दिया गया। और सभी व्यापारी को निर्देश दिया गया है, की कोई भी दुबारा लगाया तो सामान के साथ जप्ती की कारवाही की जाएगी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button