चुनाव सामग्री का वितरण आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान होना है. इसके लिए आज चुनाव सामाग्री का वितरण किया जाएगा. बलरामपुर शहर के लबलीहुड कालेज से सामाग्री का वितरण किया जाना है, सामग्री वितरण केन्द्रों तक पहुंचने के लिए बस की सुविधा की गई है. सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल बूथ के लिए रवाना किया जाएगा l
17 नवंबर को प्रदेश की 70 विधानसभा में चुनाव होने हैं. चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं बलरामपुर पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है, इसके लिए कांस्टेबल और जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है l
चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज के पुलिस जवानों की तैनाती भी की गई है. मतदान के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे. जिले में सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स की कंपनियां भी तैनात रहेंगी. साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी शहर का निरीक्षण करेंगी. वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी l इधर सार्वजनिक मंचो से चुनाव-प्रचार रुकने के बाद प्रत्याशी आज डोर टू डोर संपर्क करेंगे l



