हमर प्रदेश/राजनीति

1 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, 10 जिलेटीन रॉड, 5 नग डेटोनेटर बरामद

सुकमा @ बालक राम यादव। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नक्सली के निशान-देही से 10 जिलेटीन रॉड,5 डेटोनेटर, लगभग 5 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया है। पुलिस ने नक्सली को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को थाना भेजी से निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत थाना प्रभारी के हमराह जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी मोबाईल चेक पोस्ट हेतु रवाना हुये थे। अभियान के दौरान भेजी बस्ती जाने वाले मार्ग में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्याक्तियों की चेकिंग की कार्यवाही कर रहे थे है, कि भेजी बस्ती की ओर से आ रहे एक संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम वेक्को कोसा पिता वेक्को सोमड़ा मैलासूर थाना भेजी जिला सुकमा का होना बताया गया। पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर संतोष जनक जवाब नही दिया। कड़ाई से पुछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन मे वे मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना तथा नक्सली कमांडर वेट्टी भीमा के कहने पर सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले मार्ग में आईईडी प्लांट करने का काम करना बताया गया।

वर्ष 2019 में नक्सली साथियों के साथ भेजी-एलारमड़गू मार्ग में पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से आईईडी प्लांट किया गया था जिसकी चपेट मे आने से 01 ग्रामीण की मृत्यु हुई थी। घटना के संबंध में थाना भेजी में अप0क्र0 01/2019 धारा 302, 120 (बी) भादवि. 3, 5 वि.प.अधि. 23, 38(1)(2) 39 (1)विधि विरूद्ध क्रिया-कलाप विवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पकड़े गये आरोपी के निशान-देही से 10 नग जिलेटीन रॉड, 05 नग डेटोनेटर, लगभग 05 मीटर कोर्डेक्स वायर बरामद किया गया। उक्त आरोपी को दिनांक 20 सितंबर को गिरफ्तार कर आज 21सितबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button