शिक्षक की मांग और प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर स्कूल के बच्चों ने किया जमकर प्रदर्शन

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। शिक्षक की मांग और प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर आज फिंगेश्वर विकासखंड के जामगांव में स्कूल के बच्चे बाहर में जमकर प्रदर्शन करते नजर आए, सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं स्कूल के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते दिखे,
दरअसल बीते दिनों सिर्रिकला स्कूल के छात्र शिक्षक की कमी को लेकर बीईओ कार्यलय का घेराव करने पहुंचे हुए थे, आनन फानन में विभाग ने बिना सोचे समझे जामगांव में पदस्थ इंग्लिश टीचर वीरेंद्र सोनी को सिरिकल्ला स्कूल स्थानात्रित कर दिया, जिसके चलते अब जामगांव स्कूल के बच्चों के सामने इंग्लिश टीचर का अभाव हो गया। पहले से ही शिक्षकों की कमी झेल रहे जामगांव स्कूल के छात्र अब अपने रेगुलर टीचर के ट्रांसफर से शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर कर रहे है,

वहीं जामगाव स्कूल के बच्चे इसी मांग को लेकर बीईओ कार्यलय पहुंचकर उन्हें उनके शिक्षक लौटा देने की बात शिक्षा अधिकारियों से कही, तो जामगांव स्कूल की प्रिसिपल चंद्रिका साहू को ये छात्रों की ये बात रास नहीं आई प्रिंसिपल ने छात्रों के साथ धमकीबाजी की उनके चरित्र प्रमाण पत्र पर चरित्र खराब होने की बात कहकर स्कूल से निकाल देने की बात कहकर छात्रों को धमकी दिया, यहां तक स्कूली छात्रों को पुलिस बुलाकर जेल के भीतर डलवा देने जैसी भी धमकी दी जिससे छुब्ध छात्रों ने आज प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एबीओ ने संतुष्टिप्रद जवाब तो नही दिया बल्कि इस मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात जरूर कहा, अब देखना ये होगा कि एक ओर अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित छात्र अपने शिक्षक की वापसी की मांग को लेकर धूप में स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे है, तो वहीं जिम्मेदार इस मामले में अपनी जिम्मेदारी निभाना छोड़ पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है।


