हमर प्रदेश/राजनीति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम, एक क्लिक पर पढ़िए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल आज सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से कार से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12.45 बजे गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहाँ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समापन एवं शपथ ग्रहण समारोह कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहाँ से दोपहर 1.30 बजे कार से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहाँ श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा कार्यक्रम कोसरिया यादव महासभा दुर्ग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहाँ से दोपहर 2.30 बजे कार से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 पहुंचेंगे।



