कांकेर में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

कांकेर @ धनंजय चंद। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आज एक वर्ष पूर्ण होने पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस से पुराना बस स्टैंड तक पैदल चलकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद नारे के साथ यात्रा निकली गई।
कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विकास उपाध्याय संसदीय सचिव व भारत जोड़ो यात्रा के कांकेर प्रभारी का भव्य स्वागत किया गया भारत जोड़ों यात्रा में सैकड़ों लोगों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद रहे । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश को दिया संदेश,नफरत छोड़ो भारतर जोड़ो। नफरत की बाजार में मोहब्बत का दुकान खोलने घड़ी चौक से पुराना बस स्टैंड तक भारत जोड़ यात्रा निकाली गई।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार भारत जोड़ो यात्रा के 01 वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला मुख्यालय कांकेर के पुराना नाका घड़ी चौक से पुराना बस स्टैण्ड तक पदयात्रा एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त प्रभारी संसदीय सचिव छ.ग.शासन एवं विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय शामिल हुए।



