छत्तीसगढ़ में ईडी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदर्शन में शामिल हुए प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह गैदु

कांग्रेस की मांग रमन सरकार में हुए घोटालों की जांच क्यों नहीं हो रही
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और रमन सरकार में हुए घोटालों की जांच की मांग की. बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने ढोल नंगाड़ों के साथ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के कहा कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने सेंट्रल एजेंसियों को उतारा है.सरकार के कामकाज और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराई भाजपा दबाव बनाने का प्रयास कर रही है. प्रदेश के निर्वाचित नेता, कारोबारी के बाद अब किसी भी स्तर के लोगों पर ईडी दबाव बना रही है, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में हुए हजारों करोड़ के घोटालों की जांच नहीं की जा रही है. इसके विरोध में हम एकजुट होकर ईडी को ज्ञापन सौंपने आए हैं. इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. आगामी चुनाव में कांग्रेस 75 पार के नारे के साथ चुनाव जीतकर आने वाली है।



