मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अगस्त को बिलासपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अगस्त को बिलासपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12 बजे अग्रसेन कॉलेज मैदान बिल्हा पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री श्री बघेल कार से रवाना होकर मंडी प्रांगण बिल्हा पहुंचेंगे, जहां संकल्प शिविर बिल्हा विधानसभा में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां से प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे अग्रसेन कॉलेज मैदान हेलीपेड बिल्हा पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे शा. जेएमपी महा. ग्राउंड हेलीपेड तखतपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहाँ से कार से प्रस्थान कर मंडी प्रांगण तखतपुर में आयोजित संकल्प शिविर तखतपुर विधानसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.10 बजे शा. जेएमपी महा. ग्राउंड हेलीपेड तखतपुर पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे त्रिवेणी भवन पहुंचेंगे, जहां संकल्प शिविर बिलासपुर विधानसभा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.20 बजे डीपीएस स्कूल हेलीपेड तिफरा से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान दोपहर 3.55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रानीतराई आएंगे। यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल कार से प्रस्थान कर शाम 4 बजे शिव मंदिर कौही पहुंचेंगे, यहाँ वे जलाभिषेक कार्यक्रम और कौही उद्धवन सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4.55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रानीतराई से हेलीकाफ्टर से प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड लौट आएंगे। यहां से मुख्यमंत्री श्री बघेल कार से रवाना होकर शाम 5.25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।



