chhattisgarh big breaking : खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला, हाथ में आई चोट, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजनांदगांव जिले के खुज्जी से कांग्रेस की महिला विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। यह पूरी घटना तब हुई जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जोंधरा गाँव पहुंची हुई थी। इस हमले में विधायिका के हाथ में चोट आई है। कार्यक्रम के दौरान एक युवक पीछे से आकर हमला कर दिया। घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जा रहा है। हमले में विधायक छन्नी साहू के हाथों में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। विधायिका अपने विधानसभा क्षेत्र के जोंधरा में बच्चों के एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे हुए थे, इसी दौरान आरोपी ने खिलेश्वर सिन्हा मंच पर पीछे से आया और विधायक के बाल पकड़कर चाकू से हमला कर दिया। मंच पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर विधायिका को बचाया उन्हें हल्की खरोच आई है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में इलाज के बाद विधायिका छुरिया अपने निवास रवाना हो गई है। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है।


