हमर प्रदेश/राजनीति

दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री केजरीवाल-भगवंत मान 19 अगस्त को रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर के जैन मानस भवन में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कल 19 अगस्त को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस करते हुए बताया कि कल रायपुर में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने वाला है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो रहे हैं।

कोमल हुपेंडी ने बताया कि 19 अगस्त को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रायपुर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन प्रस्तावित है। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर उन्हें चुनावी मंत्र देंगे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button