देवभोग में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन का आयोजन

देवभोग @ देवीचरण ठाकुर। देवभोग स्थित मंडी प्रांगण में बुधवार को स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन रखा गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी,प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी जनक ध्रुव,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी,जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर,जिला पंचायत सभापति धनवती यादव,जनपद पंचायत अध्यक्ष नेहा सिंघल, असलम मेमन,होरीलाल साहू सचिंद्र नेताम,सुखचंद बेसरा, लोकेंद्र कोमरा,भुपेंद्र मांझी,अरूण सोनवानी,अरविंद सोम,आशीष पाण्डेय,निपाल नेताम,जनपद सीईओ प्रधान,डॉ सुनील रेड्डी,दर्शन सोनी विकासखंड के समस्त ग्रामों से मितानिन बहने आशा दीदी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्वाचित जनप्रतिनिधि आयोजक समिति के समस्त बहने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण 400 की संख्या में गरिमामयी में उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। जिसमें मितानिन बहनों द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे हैं उन्हीं के बदौलत गांव के बच्चों गर्भवती महिलाएं सुरक्षित है गांव गांव में स्वच्छ बच्चों का टीकाकरण संबंधित कार्य समय पर किया जा रहा है जो काफी सराहनीय है।




