हमर प्रदेश/राजनीति
Gariaband Breaking : तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई , हेड कांस्टेबल एवं सरपंच प्रतिनिधि की मौत, 2 गंभीर

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। जिले में आज तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार सवार 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर सभी लोग मस्तूरी से जतमाई पर्यटन स्थल घूमने आए थे। यहां से वापस लौटने के दौरान इनकी तेज रफ़्तार कार गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा, चरौदा के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में पचपेड़ी थाना में पदस्थ आरक्षक रामबहोर सिन्हा और सरपंच प्रतिनिधि की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



