हमर प्रदेश/राजनीति

big breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने की 9 प्रत्याशी की पहली सूची जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 9 प्रत्याशी की पहली सूची जारी कर दी है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी, जैजैपुर से बसपा को जीत दिलाने वाले केशव प्रसाद चंद्र और पामगढ़ विधायक इंदू बंजारे को फिर से टिकट दी गई है। राज्य में सबसे पहले अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने वाली पहली पार्टी बहुजन समाज पार्टी है। बसपा ने नौ विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयम ने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है इसमें मस्तूरी विधानसभा के लिए दाऊराम रत्नाकर, नवागढ़ विधानसभा के लिए ओमप्रकाश वाजपेई ,जांजगीर चांपा के लिए राधेश्याम सूर्यवंशी , जैजैपुर विधानसभा से केशव प्रसाद चंद्रा, पामगढ़ से इंदू बंजारे ,अकलतरा से डॉक्टर विनोद शर्मा ,बिलाईगढ़ से श्याम टंडन, बेलतरा से रामकुमार सूर्यवंशी और समरी सीट से आनंद तिग्गा का नाम शामिल है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button