हमर प्रदेश/राजनीति

पदस्थापना में भ्रष्टचार पर बोले नेता प्रतिपक्ष – पूरी सरकार मौन है इस भ्रष्टाचार में और कौन कौन है

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि शिक्षा विभाग में पदस्थापनाओं को लेकर हुई कार्रवाई के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज का एक और नया प्रमाणित भ्रष्टाचार सामने आया है। अब तक इस मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों पर हुई कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए चंदेल ने कहा कि यह पता लगाया जाए कि इन अधिकारियों को किन लोगों का संरक्षण था? क्या उन लोगों का पता लगाकर प्रदेश सरकार उन लोगों पर कार्रवाई करने का साहस दिखाएगी, जिनके संरक्षण में इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।

दरअसल छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग में शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है. ज्वाइंट डायरेक्टर समेत 10 अधिकारियों पर गाज गिरी है। इसके साथ ही दुर्ग संभाग में भी कार्रवाई हुई है। यहां संभागीय संयुक्त संचालक जीएस मरकाम, वहीं सरगुजा संभाग में संभागीय संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को भी निलंबित किया गया है। यह पूरा खेल छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में खेला गया था और तबादला सूची में संशोधन के नाम पर करोड़ों रुपए की घूस का लेन देन हुआ था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि पदस्थापना आदेश में संशोधन करने के इस बेहद गंभीर मामले के परिप्रेक्ष्य में अब तक हुई तमाम पदस्थापनाओं की पूरी जाँच कराई जाए और यह भी पता लगाया जाए कि इस पूरे भ्रष्टाचार में कितने रुपयों का लेन-देन हुआ है? प्रदेश सरकार इस मामले के सारे तथ्यों को सार्वजनिक करे। श्री चंदेल ने कहा कि यह बेहद गंभीर और प्रदेश के शर्मनाक विषय है कि शिक्षा विभाग की पदस्थापना में लेन-देन, कमीशन, करप्शन को लेकर करीब एक दर्जन से अधिकारियों के निलंबन की घोषणा की गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि भ्रष्टाचार का यह खेल पता नहीं, कितने सालों से चल रहा है? कौन-कौन इसमें शामिल हैं? भाजपा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि जितने भी प्रकरण इस तरह के प्रकाश में आए हैं, जितनी भी पदस्थापनाएँ कांग्रेस शासनकाल के इन पौने पाँच सालों में हुई हैं, सबकी उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जाँच कराई जाए। चंदेल ने कहा कि जिन लोगों को भ्रष्टाचार के इस मामले में दोषी पाया जाए, उनके खिलाफ सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाए।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button