जुलाई माह का कुछ दिन शेष, अब तक एक भी दिन नहीं खुला राशन दुकान, हितग्राही परेशान

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ शासन कि अत्यंत महत्वपूर्ण योजना के राशन दुकान पर मिलने वाली सुविधाओं में अब ग्रहण लगना शुरू हो गया है जिसका जीता जागता उदाहरण बलरामपुर जिले के रामचंद्रपूर बिकासखंड के ग्राम पंचायत पीपरपान में देखने को मिला है जहां जुलाई माह में आज तक एक भी दिन गरीबों को मिलने वाली राशन दुकान नहीं खोली गई है l

ग्रामीणों ने बताया कि सभी को उचित मूल्य पर राशन की व्यवस्था हो इसके लिए शासन ने उचित मूल्य की दुकान तो खोली है पर विक्रेता के मनमानी का खामियाजा भोले भाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है l

मिली जानकारी के अनुसार उचित मूल्य दुकान पीपरपान को सस्पेंड कर ग्राम पंचायत कुंडपान में संलग्न किया गया है पर उनके द्वारा चार्ज लिया गया या नहीं ये ग्रामीणों को अभी तक पता नहीं है और अब चंद दिन शेष रह गए हैं और सर्वर डाउन की समस्या भी आएदिन रहती हैl ऐसे में क्या राशन उनको मिल पाएगी या प्रतिदिन राशन दुकान का चक्कर लगानी पड़ती रहेगी l



