VIRAL NEWS

ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते 5 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर। ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते 5 सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से 18 मोबाईल फोन, 2 लैपटॉप, 1 कैलक्यूलेटर और 1 एक्सटेंशन बॉक्स जब्त किया गया है । जब्त मशरूका का कुल कीमत लगभग 4,00,000 रूपये बताया जा रहा है । दरअसल पकड़े गए सटोरिये क्रिकेट 99, बेट भाई 9, बेटबुक 237 एवं अन्य ऑनलाईन साईट्स/एप में ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को बुधवार को सूचना मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत कठिया चौक स्थित ग्रेसियस स्कूल के पास कुछ व्यक्ति ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम संदीप टेटे, देव कुर्रे, बीरेन्द्र सारथी, कुणाल यादव एवं राहुल कुम्हार होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन एवं लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा क्रिकेट 99, बेट भाई 9, बेटबुक 237 एवं अन्य साईट के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाये जाने सहित कई बैंक खातों में सट्टा के पैसों का लेन-देन करना भी पाया गया। जिस पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 18 मोबाईल फोन, 2 लैपटॉप, 1 कैलक्यूलेटर तथा 1 एक्सटेंशन बॉक्स जुमला कीमती लगभग 4,00,000 रूपये जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 326/23 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 एवं 08 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button