VIRAL NEWS

balrampur : वन विभाग के जमीन पर अवैध कटाई एवं बुवाई जोरों पर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के धमनी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी 854 पीपरपान के जमीन पर फिर से अवैध बेजा कब्जा शुरू हो गया है। वहां के लोग खाली जमीन पर बेखौफ खेती बाड़ी करने और अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने में लगे हैं। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी जांच के बाद करवाही करने कि बात कर रहे हैं। इससे कब्जा करने वालों का हौसला बुलंद है।

कक्ष क्रमांक पी 854 स्थित ग्राम पंचायत पीपर पान के आसपास वन भूमि की जमीन सालों से खाली पड़ा है। वहां विभाग द्वारा पौधे भी नहीं लगवाए गए। इसके बाद देखरेख करना भूल गए। इसका फायदा स्थानीय लोग उठा रहे हैं। खाली जमीन देखकर कुछ लोगों ने पेड़ों की अवैध कटाई शुरू कर दिया है और अवैध कब्जा कर खेती करना शुरू हैं। जिससे वन विभाग को काफी नुकसान हो रहा है l

वहां करीब 10 हेक्टेयर भूमि में अधिग्रहण कर लिया गया है। हालाकि सभी कब्जों पर वन विभाग के जिम्मेवार अधिकारी सूचना के बाद खाली कराने जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियों को कक्ष क्रमांक पी 854 के वन भूमि पर अवैध बेजा कब्जा के बारे में पता तो है। लेकिन लगातार कब्जा बढ़ते जा रहा है। दूसरी ओर जिम्मेवार जांच के बाद कार्यवाही करने कि बात कह रहे हैं जिससे लगातार सरकारी जमीन पर कब्जा करने का खेल चल रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या जांच के बाद कार्यवाही होगी या ऐसे ही बन विभाग मेहरबान बन बैठे रहेगी l

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button