हमर प्रदेश/राजनीति

त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त, राजपत्र में प्रकाशित

रायपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना आज छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल से उपमुख्यमंत्री ने की भेंट
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव ने सौजन्य भेंट की और राज्य से जुडे़ विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल से नवाचार आयोग के अध्यक्ष ने की भेंट

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। राज्यपाल ने श्री ढांड से कहा कि नवाचार आयोग का गठन एक अच्छी पहल है। आम जनता का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए नवाचार के माध्यम से जनहितकारी योजनाएं बनाई जाएं।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button