VIRAL NEWS

मामूली बात पर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। मामूली बात पर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 1 चाकू जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सैय्यद मोह. रजा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 जुलाई को वह अपने रायपुरा ऑफिस से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रात करिब 9.25 बजे इंडोर स्टैडियम के के पास प्रार्थी का छोटा भाई सैय्यद तनवीर बीड़ी पी रहा था, जिसे देखकर प्रार्थी अपने भाई मना करने लगा। जिस पर वहीं उपस्थित अंशुल अवधिया प्रार्थी के पास आकर बोला कि तुम कौन होते हो उसे मना करने वाले, तू बड़ा दादा बनता है कहकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से वारकर चोट पहुंचा कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 294/23 धारा 323, 294, 506, 324 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में आरोपी अंशुल अवधिया को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button