chhattisgarh big breaking : 24 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के 60000 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के 60000 कर्मचारी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, कर्मचारियों ने यह हड़ताल मंगलवार से शुरू की है जिसके चलते राज्य भर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट आ गया है।
आंदोलन कर रहे कर्मचारियों में नियमित कर्मचारियों के साथ संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, स्टाफ नर्स ,टेक्नीशियन ,फार्मेसिस्ट और वाहन चालक शामिल है। हालांकि संघ का कहना है इमरजेंसी सेवाओं जैसे अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई यूनिट के कर्मचारी, ऑपरेशन थिएटर ,ट्रामा यूनिट ,आईसीयू में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को हड़ताल से अलग रखा गया है। कर्मचारी लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने, नियमितीकरण, 13 माह का वेतन 4 लेयर वेतनमान और प्रमोशन, पदनाम में परिवर्तन , भ्रष्ट चिकित्सा अधिकारियों जिसकी शिकायत संघ की ओर से की गई है उन्हें हटाया जाए जैसी अन्य कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।



