देश-विदेश

बहन की फ्रीजर में रखी थी लाश, जीजा कर रहा था सुरक्षा, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़िए पूरा खबर

रीवा @ सुभाष मिश्रा। रीवा जिले से है जहां एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल पत्नी की मौत के बाद शव को फ्रीजर में रख ने की। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ,घटना की जानकारी आग की तरह फैली तो मृतिका के भाई घर पहुंचे तो घटना देखकर होश उड़ गए ,घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया,

दरअसल मामला रीवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिउला गांव का है, जहां के रहने वाले भरत मिश्रा की पत्नी सुमित्रा मिश्रा की 30 जनवरी की रात मौत हो गई, महिला की मौत की जानकारी भरत मिश्रा ने अपने बेटे को दी, तो बेटा बताया कि वह मुंबई में है,जब तक वह न पहुंचे उसकी मां का अंतिम संस्कार ना किया जाए, जिस की व्यवस्था के लिए भारत ने लायंस क्लब से फ्रीजर मंगा कर शव को सुरक्षित रख दिया और घर में ही बैठा रहा, घटना की जानकारी के बाद सुमित्रा के भाई अभय राज तिवारी पहुंचे तो उनके साथ भरत अभद्रता करने लगा ,जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है।

सुमित्रा के भाई अभय राज तिवारी ने जीजा भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन को शादी के समय से ही प्रताड़ित किया जा रहा था, घटना दिनांक को पड़ोसियों ने बताया कि उसके साथ मारपीट कर रहा था, उसकी बहन आवाज लगा रही थी कि कोई भी उसे बचा लो ,उन्हें पूरी शंका है उनकी बहन की हत्या की गई है और हत्या करने के बाद शव को फ्रीजर में रहकर बेटे का इंतजार कर रहा था ,

वहीं पूरे मामले को लेकर भरत ने कहा कि उसकी पत्नी को पीलिया था, जिसकी झाड़-फूंक करा रहा था ,उसकी मौत बीमारी से हुई है ना कि वह हत्या किया है ,लग रहे आरोपों के संबंध में भारत ने बताया कि उसके बेटे का आपराधिक रिकॉर्ड है वह गलत संगत में है और फरार चल रहा था, फोन में बात करने पर जानकारी हुई कि वह मुंबई में है तो उसी के कहने पर शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर में रखा था ,

पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिस तरह के साक्ष्य मिलेंगे उस तरह से कार्यवाही की जाएगी वहीं घटना की खबर जो पहले की हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में रख दिया गया था सुन कर पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button