हमर प्रदेश/राजनीति
Breaking : निर्माणाधीन राइस मिल की 20 फिट ऊंची दीवार गिरने से 13 मजदूर घायल

कांकेर @ धनंजय चंद। जिले के भानुप्रतापपुर के चवेला में नव निर्माणाधीन राइस मिल की 20 फिट ऊंची दीवार गिरने से 13 मजदूर घायल हो गए।

हादसे में 11 घायल मजदूरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर और 2 घायल मजदूर को दुर्गुकोंदल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है वहीं भानुप्रतापपुर में एक मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही थी जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। भानुप्रतापपुर से 4 घायलों मजदुर की हालात को देखते हुए कांकेर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।



