हमर प्रदेश/राजनीति

Raipur : अमृत मिशन फेस योजना में सिविल लाईन एवं पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड में नए डी आई वाटर सप्लाई पाईप लाईन बिछाये जाने का कार्य पूर्ण

पुरानी बैरन बाजार टंकी में 2 इंटर कनेक्शन का कार्य करने के दौरान 23 जून की शाम को जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी, 24 जून को प्रातः जलापूर्ति पूर्ववत यथावत रूप से की जावेगी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता ( अमृत मिशन ) बी. एल. चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत मिशन फेस-2 योजना के अंतर्गत ओ.सी.एम. चौक के पास ईरीगेशन ऑफिस परिसर में 34 लाख लीटर क्षमता 20 मीटर स्टेजिंग के नवीन उच्चस्तरीय जलागार का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए बैरन कमाण्ड एरिया अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड के उत्कल नगर पंचशील नगर सतबहिनिया नगर, कटोरा पारा दुर्गा मंदिर क्षेत्र एवं पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड के डागा चाल, गौली मोहल्ला, छोटी मस्जिद, छत्तीसगढ़ कालेज, पी.एण्ड.टी. कालोनी, महिला पॉलिटेक्निक, प्रेम प्रकाश आश्रम, पंजाबी कॉलोनी, शैलेन्द्र नगर फन फेस्टा गार्डन, स्टार ग्राउण्ड, पेंशनबाड़ा चपरासी कॉलोनी इत्यादि क्षेत्रों में नवीन डी.आई. वाटर सप्लाई पाईप लाईन कुल 78 कि.मी. (100 एमएम व्यास से 600 एमएम व्यास तक) बिछाये जाने एवं लगभग 5600 नवीन घरेलू नल कनेक्शन निःशुल्क प्रदाय किये जाने का कार्य पूर्ण किया गया है।
नवनिर्मित बैरन बाजार उच्चस्तरीय जलागार से उपरोक्त अनुसार संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से प्रारंभ किये जाने हेतु पुरानी बैरन बाजार टंकी की मेन डिस्ट्रीब्युशन लाईन 600 एम.एम. व्यास को अन्य 400 एम.एम. व्यास की डिस्ट्रीब्युशन लाईन से जोड़ने हेतु 02 इंटर कनेक्शन का कार्य दिनांक 23.06.2023 को प्रातः 09 बजे प्रारंभ कर यथाशीघ्र पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। अतः पुराने बैरन बाजार उच्चस्तरीय जलागार से उपरोक्तानुसार संबंधित क्षेत्रों में दिनांक 23.06.2023 को शाम की पेयजल आपूर्ति नहीं की जा सकेगी। दिनांक 24.06.2023 से प्रातः पेयजल आपूर्ति पूर्ववत यथावत रूप से की जावेगी ।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button