विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, पदाधिकारियों का बदला प्रभार, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 माह बाद विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी के अंदर बड़ा बदलाव किया गया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने पदाधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया है. इस संबंध में पार्टी ने सूची जारी की है. जारी सूची के मुताबिक अमरजीत चावला को रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही रवि घोष को बस्तर, प्रतिमा चंद्राकर को राजनांदगांव का प्रभार सौंपा गया है.

अरुण सिसोदिया संगठन महामंत्री होंगे. चंद्रशेखर शुक्ला को मोहला मानपुर का प्रभार दिया गया है. बता दें कि रायपुर प्रभारी के साथ ही अमरजीत चावला एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रभारी बने रहेंगे. इससे स्पष्ट हो गया है की प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अमरजीत चावला का कद बढ़ गया है, क्योंकि कुछ समय पहले अमरजीत की कार्यप्रणाली पर कुछ पदाधिकारी प्रश्न चिन्ह लगा रहे थे।



