chhattisgarh big breaking : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 जुलाई को आएंगे छत्तीसगढ़ प्रवास पर, कांकेर में करेंगे चुनावी सभा

रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ एक दिवसीय प्रवास पर 1 जुलाई को आ रहे है। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 जुलाई को कांकेर में , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग में वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर में अपनी चुनावी सभायें करेंगे। साथ ही केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बतायेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभाओं में लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा. छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियां जोरो पर है.वही भाजपा के जनसम्पर्क अभियान और घोषणा पत्र को लेकर साव ने कहा कि हमारा जनसम्पर्क अभियान जारी है, आगे भी इस तरह के अभियान और कार्यक्रम होंगे. घोषणा पत्र कमेटी जल्द ही बनेगी. जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश भर में 51 बड़ी सभा है. 22 जून को दुर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 30 जून बिलासपुर में जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर में एक जुलाई को सभा करेंगे।



