हमर प्रदेश/राजनीति

ऐसा कोई सगा नहीं जिन्हें भूपेश ने ठगा नहीं – नितिन नबीन

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के दौरे पर निकले भाजपा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन अंबिकापुर पहुंचे, जहां उन्होंने संकल्प भवन जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। पत्रकारों से बात करते हुए नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिन्हें भूपेश ने ठगा नहीं, आज टीएस सिंह देव (बाबा) ठगी के शिकार हो गए हैं, ढाई-ढाई साल के कुर्सी का खेल खेलकर अपनों को भी भूपेश ने नहीं छोड़ा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए, झूठी घोषणा पत्र बना कर जनता के साथ छल किया है। भाजपा की सक्रियता से कांग्रेस घबराई हुई है, यही कारण है कि समूचे प्रदेश में संभागीय सम्मेलन करके अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की अनगिनत योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है, आज केंद्र के भाजपा सरकार की उड़ान योजना के तहत सरगुजा जिले के दरिमा में बना हवाई अड्डा को भूपेश सरकार अपना बनाया हुआ बता कर जनता को गुमराह कर रही है। उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन का सरगुजा संभाग दौरा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने के पश्चात केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कामों को जनता तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा, मधुसुदन शुक्ला, संतोष दास, रूपेश दुबे सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button