VIRAL NEWS

रकम दोगुना करने का झांसा देते हुए कागज का बण्डल देकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रकम दोगुना करने का झांसा देते हुए कागज का बण्डल देकर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिनेश निषाद ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह करैली चौकी मगरलोड धमतरी में रहता है। प्रार्थी 10.06.2023 को आवश्यक कार्य हेतु कटोरा तालाब रायपुर आया था। जहां शिव प्रसाद एवं अनिल गुप्ता नामक व्यक्ति प्रार्थी से मिलकर बोले की उनके पास रकम दोगुना करने की स्कीम है बताते हुए उन्होने एक बीस रूपये के काले रंग से रंगा नोट को पानी में भिगा कर नोट बना कर दिखाया जिससे प्रार्थी उनके झांसे में आकर रकम दोगुना करने के लालच में उन्हें 30,000/- रूपये दिया जिस पर उनके द्वारा प्रार्थी को काले रंग से रंगे नोट जैसे दिखने वाले कागज को देकर वहां से चले गये। जिस पर प्रार्थी द्वारा कुछ देर पश्चात् काले रंग के नोट को पानी में भिगा कर देखने पर 04 नोट के अलावा सभी काले रंग में भीगे साधारण कागज निकले। इस प्रकार उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा रकम दोगुना करने का झांसा देकर प्रार्थी से 30,000/- रूपये की ठगी की गई। जिस पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 284/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से घटना व आरोपियों के हुलियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शिवप्रसाद मनहरे एवं अनिल गुप्ता को चिन्हांकित कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button