हमर प्रदेश/राजनीति
Balrampur : पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम के बड़े भाई का निधन, शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे संगठन महामंत्री पवन साय

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। जिले के ग्राम सनावल निवासी पूर्णवासी नेताम का 5 जून को निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के बड़े भाई थे।

पूर्णवासी नेताम के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल, राम किशुन सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने सनावल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किए।



