हमर प्रदेश/राजनीति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जून को कोण्डागांव को देंगे 213 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जून को कोण्डागांव जिले में 213 करोड़ रूपए से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 61.83 करोड़ रूपए लागत के 445 कार्यों का लोकार्पण और 151.93 करोड़ रूपए की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। इस मौके पर वे आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। साथ ही कलार समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।


