हमर प्रदेश/राजनीति

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू, विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और दौरे प्रारंभ, जनसंपर्क में भाजपा आगे

बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं से कहा – चुनावी वर्ष है, पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है और भाजपा का झंडा बुलंद रखना है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी चुनावी एक्शन मोड में आ गई है , भाजपा के सभी बड़े नेता जनसंपर्क और विधानसभा क्षेत्र में दौरे शुरू कर चुके हैं। रायपुर दक्षिण के विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा प्रारंभ कर दिया है। वो लगातार अपने क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जा कर जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिल कर समस्याएं सुन रहे हैं और प्रशासन से मिलकर निराकरण भी कर रहे हैं, वो इसके साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को बैठकों के द्वारा चार्ज भी कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार के अवसर पर उपस्थित मंडल और विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला। विशेष रुप से केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलाए जाने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान पर बात रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह चुनावी वर्ष है ऐसे में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है और अपनी पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करते हुए भाजपा का झंडा बुलंद करना है।

बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्र की हमारी भाजपा सरकार की बीते 9 वर्षो की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से पार्टी संगठन विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा जिसके तहत 11 कार्यक्रम लोकसभा स्तर की तथा 6 कार्यक्रम विधानसभा स्तर के किए जाएंगे। जिसमें सभी भाजपा मंडलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के विकासकार्य और कांग्रेस के साढ़े चार साल के कृत्यों से भी जनता को अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि बीते 9 साल में हमारा भारत देश तरक्की की राह में काफी आगे बढ़ चुका है। अपनी इस उपलब्धियों को विभिन्न 11 कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने यहां जो जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है उन मुद्दों को भी जनता के बीच रखना है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button