VIRAL NEWS

IPL : एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से पराजित कर दिया । इस जीत के साथ ही मुंबई क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर-2 में मुंबई का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। मुंबई के कैमरन ग्रीन ने 41, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 26, नेहाल ने 23, ईशान किशन ने 15, टिम डेविड ने 13, रोहित शर्मा ने 11 रन बनाए। लखनऊ के नवीन ने 4, यश ठाकुर ने 3 और मोहसिन खान ने 1 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में लखनऊ 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ के स्टोइनिस ने 40, मेयर्स ने 18, दीपक हूडा ने 15 रन बनाए। मुंबई के आकाश माधवाल ने 5, जार्डन और पीयूष चावला ने 1- 1 विकेट झटके।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button