Raipur : 79 प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रस्तरीय उत्कृष्ट खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

0 शासकीय दूधाधारी महिला महाविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर। शासकीय दूधाधारी महिला महाविद्यालय स्वाशासी जो राजधानी में उच्च शिक्षा के क्षेत्र और बालिकाओं के संपूर्ण विकास में एक अहम भूमिका निभाते आ रहा है और इस डिग्री गर्ल्स कॉलेज ने कई महिला विद्वानों और विभूतियों को तैयार किया है, जिन्होंने सामाजिक मूल्यों के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। वहां आज आयोजित एक कार्यक्रम में रायपुर सहित 79 प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रस्तरीय उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

जिसमें महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सभी सदस्यों एवं प्रध्यापक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जनभागीदारी समिति की अध्यक्षा निशा देवेंद्र यादव थी। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्या किरण गजपाल ने की , इस अवसर पर समिति के सदस्य ख़ुशी साहू, शारदा वर्मा एवम् महाविद्यालय के सभी स्टाफ़ भी उपस्थित थे।



