बी आई ओ पी स्कूल किरंदुल में धूमधाम से मनाया गया 75वा एनसीसी दिवस

रिपोर्टर – किशोर कुमार रामटेके

किरंदुल। बी आई ओ पी स्कूल किरंदुल में 75वीं एनसीसी दिवस दिवस हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति तथा स्वच्छ भारत सुंदर भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई । मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व विशिष्ट अतिथि श्री सुनील कुमार दुबे सर ने एनसीसी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स को देश का एक अच्छा नागरिक बनकर तथा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का मंत्र दिया।

इस अवसर पर सबसे पहले मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा एनसीसी ध्वज फहराया गया तथा फहराने के साथ ही एनसीसी कैडेटों द्वारा एनसीसी सांग गाकर एनसीसी ध्वज को सलामी दी गई। एनसीसी गीत के बाद मुख्य अतिथि, एनसीसी अधिकारी राजनाथ, एनसीसी केयर टेकर अधिकारी साधना स्थाम, एनसीसी कैडेटों तथा समस्त गणमान्य अतिथियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर 26/11 के शहीदों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया। मौन रखने के पश्चात 26/11 के अमर शहीदों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

“नशा मुक्ति तथा स्वच्छ भारत सुंदर अभियान रैली” का शुभारंभ

इस अवसर पर चीफ़ एनसीसी अधिकारी राजनाथ द्वारा विद्यालय की वर्ष भर की एनसीसी गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण वार्षिक प्रतिवेदन के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर “नशा मुक्ति तथा स्वच्छ भारत सुंदर अभियान रैली” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री जितेन्द्र मोहन खरे सर ने दोनों विंग के एनसीसी अधिकारियों, छात्र सैनिकों व शिक्षकों को 75वें एनसीसी दिवस की बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। अंत में केयर टेकर एनसीसी अधिकारी साधना स्थाम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version