छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 7 नए मरीज, 14 हुए स्वस्थ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 7 नए मरीज पाए गए है। जबकि 14 मरीज ठीक हो गए है। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 1426 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 7 संक्रमित मिले है। प्रदेश की पाजीविटी दर 0.49 प्रतिशत है।

प्रदेश में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 1, बलौदाबाजार से 1, कोरिया से 2, बलरामपुर से 1, दंतेवाड़ा से 1 और नारायणपुर से 1 मरीज शामिल है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 87 हजार 641 हो गई है। जिसमें से 58 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 73 हजार 394 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14189 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version