दो अलग-अलग जगहों में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। ग्राम मेघा में 2 अलग अलग जगहों में जुआ खेलते 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी 4200 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया है। पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छ।ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मगरलोड पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम मेघा में क्रिकेट स्टेडियम के पास कुछ व्यक्ति ताश पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम मेघा में क्रिकेट स्टेडियम के पास दो अलग अलग जगह में जुआ खेलते कोमल राम साहू, गणेश कुमार डहरिया, देवेन्द्र बंजारे, रमेश लहरे, भानु उर्फ चंद्रभान बंजारे, झनेश्वर मांडे एवं रूपेश देवांगन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी 4200 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया। जुआरियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध कमांक 165/23 एंव अपराध कमांक 166/23 धारा 3(2) छ।ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।

