रिपोर्टर : मनोज शर्मा
जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदल्हा में बावनपरी का मजा ले रहे छः जुआरी को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से नगदी रकम , मोबाइल सहित बाइक को बरामद किया है।
जुआरियों में कृष्ण कुमार धीवर उम्र 30 वर्ष निवासी पोडीदल्हा, लोमस बरेठ उम्र 40 वर्ष निवासी पोडीदल्हा, सुजल कुमार दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 16 अकलतरा, सूरज पाठक उम्र 34 वर्ष निवासी कोटमीसोनार, उत्तम कुमार कुर्रे उम्र 47 वर्ष साकिन फरहदा और सुंदर नर्मदा उम्र 50 वर्ष निवासी पोडीदल्हा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को जुआ खेलते पकडा, जिसके कब्जे से नगदी रकम 21,500 रूपए एवं 52 पत्ती तास, 05 नग मोबाईल कीमती 22,000 रुपए एवम तीन नग मोटर सायकल कीमती 85,000 कुल जुमला रकम 1,28,500 रूपए को किया बरामद कर धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार किया गया।
