छत्तीसगढ़
कोंडागांव जिले से आए 53 आरोपियों को अतिक्रमण के प्रयास में गिरफ्तार
53 accused from Kondagaon district arrested for attempting encroachment

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
गरियाबंद_उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व में अवैध कब्ज़े की एक बड़ी कोशिश को वन विभाग ने समय रहते नाकाम कर दिया। कोंडागांव जिले से आए 53 आरोपियों को अतिक्रमण के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है।
कोर ज़ोन में खेती की तैयारी, पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
आरोपियों द्वारा महानदी कैचमेंट एरिया एवं हाथी–तेन्दुआ विचरण वाले अत्यंत संवेदनशील कोर ज़ोन में बिना अनुमति प्रवेश कर खेती के उद्देश्य से छोटे-छोटे पेड़-पौधों की कटाई व सफाई की जा रही थी।
सूचना मिलते ही एक्शन मोड में वन अमला
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी एवं वनकर्मियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और53 नग कुल्हाड़ी जप्त कर सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
वन अपराध की गंभीर धाराएं, 14 दिन की न्यायिक रिमांड
सभी आरोपियों पर वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 31, 50, 51, 52 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1)(क)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया।न्यायालय द्वारा 14 दिनों की न्यायिक रिमांड स्वीकृत की गई है। इस अपराध में 3 से 7 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
3 वर्षों में 750 हेक्टेयर से हटाया गया अतिक्रमण
उल्लेखनीय है कि टाइगर रिज़र्व प्रशासन द्वारा बीते 3 वर्षों में 750 हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, जो वन संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
तीन परिक्षेत्रों की संयुक्त टीम ने मारा छापा
इस सख़्त कार्रवाई में एसडीओ भोपाल सिंह राजपूत, रेंजर सुशील सागर, डिप्टी रेंजर लोकेश्वर चौहान सहित वन बल की अहम भूमिका रही।
सख़्त संदेश—जंगल से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
टाइगर रिज़र्व प्रशासन ने साफ किया है कि वन, वन्यजीव और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



