दिल्ली। भावी मुख्यमंत्री आतिशी और उनका मंत्रिमंडल 21 सितंबर को शपथ लेंगे. आतिशी दिल्ली के मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगी. इसी के साथ अब ये चर्चा भी चरम पर है कि उनके साथ आम आदमी पार्टी के कौन-कौन से विधायक मंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, “आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी, उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे. दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल में मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे. गोपाल राय , सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन फिर से दिल्ली के मंत्री पद की शपथ लेंगे.”
