राजिम-महासमुंद सड़क पर 400 गड्ढे, सफर जानलेवा

400 potholes on the Rajim-Mahasamund road; travel is life-threatening

गरियाबंद : गरियाबंद में राजिम से महासमुंद के बीच बदहाल सड़क अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होती जा रही है। करीब 40 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 400 से ज्यादा गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। सड़क की बदहाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते एक सप्ताह में यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे है राहगीरों के मुताबिक एक माह में 10 लोग घायल हुए और 2 लोगों की जान चली गई। रोजाना राहगीर स्कूल कॉलेज के छात्र जान जोखिम में डाल कर सफर करते है जानलेवा गड्डो से बचने मुसीबत में पड़ जाते है सवाल ये है कि आखिर सड़क की इस बदहाली पर जिम्मेदार कब जागेंगे? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? बताया जा रहा है की इस मार्ग के लिए करोड़ो राशि स्वीकृत हुआ है पर कब नया बनेगा यह पता नही ?

 

 

Exit mobile version