छत्तीसगढ़ में पाए गए कोरोना के 4 नए मामले, 6 मरीजों ने दी कोरोना को मात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के 4 नए मरीज सामने आए है । जबकि 6 मरीज ठीक हो गए है। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 1286 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 4 संक्रमित मिले है। प्रदेश की पाजीविटी दर 0.31 प्रतिशत है।

प्रदेश में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 2, रायपुर से 1 और बिलासपुर से 1 मरीज शामिल है। वहीं शेष जिलों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 87 हजार 670 हो गई है। जिसमें से 12 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 73 हजार 465 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14189 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version