छत्तीसगढ़
राजिम और बिंद्रानवागढ़ में 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

गरियाबंद। लोकतंत्र का महापर्व में आज गरियाबंद जिले के दो विधानसभा राजिम और बिंद्रानवागढ़ में कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग। जिनमें राजिम विधानसभा में 274 मतदान केन्द्र व बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 299 मतदान केन्द्र हैं।

वही कई जगहों के मतदान केंद्रों में अभी भी मतदान हो ही रही हैं। जिले के आमामोरा, ओढ़ जैसे 9 मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित हैं।
जहां कड़ी सुरक्षा में संवेदनशील मतदान केंद्र में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा।
आपको बता दे कि राजिम विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल ने अपने परिवार सहित गृहग्राम किरवई में पूरे परिवार के साथ पहुंचकर मतदान केंद्र मतदान किये। मतदान कर अमितेश शुक्ल ने दिखाया विक्ट्री और जीत को लेकर दिखे आश्वस्त।



