छत्तीसगढ़

महादेव एप मामले में अब तक 36 एफआईआर दर्ज, 235 गिरफ्तारियां

रायपुर। रायपुर पुलिस ने बहुचर्चित महादेव एप मामले में अब तक 36 एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अब तक 235 गिरफ्तारियां भी की गई हैं। सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इसके आलावा एप के मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ एलओसी भी जारी किया गया है।

रायपुर पुलिस ने बताया कि महादेव एप के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की गई है। महादेव ऐप के विरुद्ध रायपुर पुलिस ने 36 एफआईआर की हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा कटनी, अनूपपुर, विशाखापटनम, उड़ीसा, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र इत्यादि प्रदेशों/शहरों में भी रेड कार्यवाही करते हुए वहाँ के पैनल ऑपरेटर्स को भी पकड़ा है। 235 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

इसके अलावा सैकड़ों मोबाइल लैपटॉप जप्त किए हैं, 500 से अधिक एकाउंट्स फ्रीज़ कराये हैं। लगभग साल भर पहले, Google को correspondence किया गया था कि playstore से Mahadev Book App को हटाया जाये, जिसके पश्चात् playstore से यह App हट गया था।

दुबई से ऑपरेट कर रहे महादेव एप के मुख्य दोनों संचालकों, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को रायपुर पुलिस ने अपने यहाँ दर्ज प्रकरण में आरोपी बनाया और जून महीने में ही इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी रायपुर पुलिस द्वारा जारी करवा दिया गया है।’

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button