3 सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर किया एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय में करीब 3 सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, राजिम में एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अन्य विभागों के काम करने के लिए कोई अतिरिक्त भत्ता या मेहनताना नहीं दिया जा रहा है, जिससे वे बेहद नाराज हैं।

उन्होंने मांग की है कि उन्हें केवल आंगनबाड़ी के मूल कार्य सौंपे जाएं, ताकि वे पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर सकें। उन्होंने बताया कि हमे पोषण ट्रैकर में डेटा ऑनलाइन करने से लेकर अन्य कई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। इससे हमारे आंगनबाड़ी के बच्चों की देखभाल प्रभावित हो रही है। हम सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा कि हमें विभाग के अलावा अन्य विभागों के काम सौंपे जा रहे हैं, जिससे हमारे मुख्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हम नवजात शिशुओं का टीकाकरण, गर्भवती और शिशुवती माताओं की देखभाल, और कुपोषित बच्चों की सेवा सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Exit mobile version