27 प्रतिशत आरक्षण 27 अगस्त को कोडागांव जिला के समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग समाज रायपुर रणभूमि में उतरने को तैयार

कोंडागांव @ रूपेंद्र कोर्राम। पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जिला महासचिव देवलाल सोमवंशी बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष फुलनाथ दीवान के नेतृत्व में 27 प्रतिशत आरक्षण एवं अन्य मुद्दों के संबंध रायपुर में होने वाली धरना प्रदर्शन पर सभी भी समाज के नेतृत्व से हजारों की संख्या में रायपुर के धरना स्थल पर जाने की तैयारी है, क्योंकि कोंडागांव जिला से यह आंदोलन पूर्व भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए हैं।

पैदल यात्रा में हमारे पिछड़ा वर्ग के साथी हर गांव से कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हुए और वर्तमान में इस आंदोलन को आर पार की लड़ाई के मूड में समस्त पिछड़ा वर्ग परिवार अपने अधिकार पाने के लिए देश और प्रदेश की सरकार नाकामी रवैया को देखते हुए आज पिछड़ा वर्ग परिवार को रोड में उतरना पड़ रहा है. जिस सरकार भी ने देश प्रदेश में राज किया पिछड़ा वर्ग को अनदेखी करने का काम किया है धारा 340 एवं जनसंख्या के अनुपात आरक्षण जातिगत जनगणना ना कराना केंद्र और राज्य सरकार दोनों के मिली भगत से आज अन्य पिछड़ा वर्ग को अधिकार ना मिलना आज पिछड़ा वर्ग को अपने अधिकार के प्रति रोड में उतरना पड़ रहा है, चाहे वर्तमान लोकसभा के सांसद हो या विधानसभा की विधायक इस मुद्दे पर मुंह पर पट्टी बंधा हुआ है, इसका सबक सिखाने के लिए पिछड़ा वर्ग के संगठन की समस्त पदाधिकारी एवं सामाजिक पदाधिकारी 27% धरना रावण भाटा रायपुर में जाने की तैयारी में लगे हुए हैं।
जिसमें प्रमुख नेतृत्व करता पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के जिला संरक्षक फरस गांव केशकाल विश्रामपुरी कोडा गांव मकड़ी सभी ब्लॉक पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी एवं ग्राम प्रमुख के व्यक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं। वही सर्व पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी भी तन मन धन देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं।



