कांकेर @ धनंजय चंद। देश भर में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा। है। कांकेर के जिला जेल में भी बंद कैदियों ने योग किया। इस दौरान जेल के 270 पुरुष एवं महिला कैदियों ने योग किया।
जेलर एस एल नायक ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जेल में बंद कैदियों व जेल स्टाफ द्वारा योग प्रणायाम किया गया है। जेल में प्रतिदिन नियमित रूप से योग प्राणायाम किया जाता है,जिससे बंदियों के स्वास्थ्य में ना केवल सुधार होता है बल्कि सभी मानसिक तनाव से भी दूर रहते है। ताकि जेल से बाहर जाने के बाद उनके आचरण में सुधार हो सके, साथ ही उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक दिनचर्या में लाने की बात कही।
