छत्तीसगढ़

रायपुर स्टेशन पर टिकट जांच में 245 पकड़े गए

245 people caught during ticket checks at Raipur station.

रायपुर। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर रायपुर मंडल में रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक 30 जून, 2026 को चलाया गया। जिसमें रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 18 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 158 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,48,555/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 72 यात्रियों से 55,635/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 12 यात्रियों से 1750/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 03 यात्रियों से 3000/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ।

इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 245 मामलों को दर्ज कर 02,08,940 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना था।

इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं 02 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 03 वाणिज्य निरीक्षक, 15 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे।

रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट ले एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button