रायपुर। प्रदेश में रविवार को कोरोना के 24 नए मरीज मिले है। जबकि 53 मरीज ठीक हो गए है। वहीं इलाज के दौरान 1 मरीज की मौत हो गई है । छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 767 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 24 संक्रमित मिले है। प्रदेश की पाजीविटी दर 3.13 प्रतिशत है।
प्रदेश में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, बालोद से 1, रायपुर से 4, बलौदाबाजार से 3, बिलासपुर से 4, रायगढ़ से 4, सरगुजा से 3 , कोरिया से 1, दंतेवाड़ा से 2 और कांकेर से 2 मरीज शामिल है।
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 86 हजार 823 हो गई है। जिसमे से 879 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 71 हजार 761 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14183 मरीजों की मौत हो चुकी है।
