रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा मप्र । ग्राम पंचायत देवखर में मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में करीब 200 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। यह शिविर सतगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।
शिविर का आयोजन श्री नाट्य समिति के सचिव विजय तिवारी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में पहुंचे अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों ने महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद ग्रामीणों की जांच कर उचित परामर्श दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया।
विशेष रूप से मोतियाबिंद से पीड़ित 20 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए विशेष बस के माध्यम से जानकीकुंड चित्रकूट भेजा गया। इस मानवीय पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। आयोजक विजय तिवारी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की मदद करना ईश्वर की सच्ची सेवा के समान है।
इस अवसर पर उमाकांत पाण्डेय, प्रदीप तिवारी छोटू, सरपंच प्रेमवती वर्मा, रामजी द्विवेदी, श्याम लाल यादव, राजनारायण मिश्रा, विद्याकांत मिश्रा, देवीदीन मिश्रा, श्रीलाल वर्मा, बड़ई कोरी, मथुरा विश्वकर्मा, लीलावती विश्वकर्मा, मोहन यादव, रामरजा आदिवासी, मोती आदिवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
