रायपुर। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 200 नए मरीज पाए गए है। जबकि 465 मरीज स्वस्थ हुए है। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 4262 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 200 संक्रमित मिले है। प्रदेश की पाजीविटी दर 4.69 प्रतिशत है।
प्रदेश में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 17, बालोद से 10, बेमेतरा से 3, कबीरधाम से 2, रायपुर से 18, धमतरी से 6, बलौदाबाजार से 19, महासमुंद से 8, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 3, कोरबा से 2, जांजगीर चांपा से 2, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 10 , सरगुजा से 2, कोरिया से 21, सूरजपुर से 6, जशपुर से 9, बस्तर से 2, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 2, कांकेर से 15 , नारायणपुर से 5 और बीजापुर से 3 मरीज शामिल है।
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 86 हजार 340 हो गई है। जिसमे से 1974 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 70 हजार 187 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14179 मरीजों की मौत हो चुकी है।
