ब्राउन शुगर के साथ 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित 2 गिरफ्तार

रायपुर। ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाशते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। पकड़े गए 2 आरोपियों में एक आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश का निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी रायपुर का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत होटल कोटयार्ड मेरियेट के बाजू वाली गली में दो व्यक्ति अपने पास ब्राउन शुगर रखकर बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर 2 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा । पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम दीपेश चन्द्राकर एवं सूर्यप्रकाश शाही निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पेन्ट के जेब में ब्राउन शुगर रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 27,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा नगर में अपराध क्रमांक 352/2023 धारा 21ए नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

